फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न में मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न के मामले में एक युवती के मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि कोटद्वार एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसका विवाह उत्तरी झंडीचौड़ निवासी कुलदीप सिंह के साथ तय हुआ था। इसके बाद कुलदीप के भाई ने फोन पर आठ लाख रुपये और दहेज का पूरा सामान लगन पर देने की बात कही। उसके परिवार ने इसपर हाभी भर दी थी। तीन माह बाद कुलदीप के पिता ने फोन पर रिश्ता नामंजूर होने की बात कह दी। बताया कि इसके बाद भी कुलदीप उसे फोन करता रहा और शादी का दिलासा देता रहा। इस दौरान वह छुट्टी आया और एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अन्य कहीं से शादी करने की बात कर वे उसके साथ शादी करने से मुकर गए। युवती ने मंगेतर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसएसआई ने बताया कि मामले में कुलदीप के खिलाफ युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और दहेज मांगने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें