फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति, सास और ससुर के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कोटद्वार निवासी एक महिला की तहरीर पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सात जुलाई को उर्मिला देवी पत्नी सचिन ने कोतवाली में आकर दहेज उत्पीड़न को लेकर तहरीर दी है। तहरीर मेें महिला ने बताया कि उसका पति उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करता है। उसके साथ मारपीट करता है और दहेज नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसमें उसके साथ उसकी सास और ससुर भी शामिल हैं। उसने पुलिस से उसकी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओें में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें