फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! सादी वर्दीधारी पुलिस की नजर में हैं आप

Sat, 15 Oct 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
सावधान! शहर क्षेत्र में किसी भी छात्रा व युवती को अकेला समझ छेड़ने का प्रयास किया तो हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी सादी वर्दी में आप पर निगाह रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर की छात्राओं की मांग पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने महिला दारोगाओं के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की है। जिन स्थानों पर छात्राओं की आवाजाही अधिक रहती है वहां टीम के सदस्य सादी वर्दी में निगरानी रखेंगे। महिला एसआई रुचिका चौहान व हिमानी पंवार के नेतृत्व में गठित टीम गठित की गई है। प्रभारी कोतवाल रफत अली ने बताया कि टीम के सभी सदस्य सादी वर्दी में शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गश्त करेंगे। 

छात्राओं के ज्ञापन पर एसएसपी ने लिया संज्ञान
शुक्रवार को बिड़ला परिसर की छात्राओं ने छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे और छात्र संघ सह सचिव कुसुम पांडे के नेतृत्व में एसएसपी को ज्ञापन सौंप, छात्राओं के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं पर कड़ा आक्रोश जताया था। छात्राओं ने मांग की थी कि घटनाओं पर अंकुश लगाया जाय, जिस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एसएसपी निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर रहेगी ज्यादा निगरानी
बिड़ला परिसर गेट के समीप, नैथाणा झूला पुल, घसिया महादेव, पौड़ी चुंगी के आस-पास, गंगा दर्शन मोड़, आंचल डेरी, आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें