फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कार खाई में गिरी, को-ऑपरेटिव सचिव समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। पोखड़ा ब्लाॅक के अंतर्गत संगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर बुधवार देर शाम एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार को-ऑपरेटिव सचिव समेत एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरकर बृहस्पतिवार सुबह पौड़ी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। दुर्घटना के बाद से मृतकों के गांव में मातम छाया हुआ है। पटवारी सर्किल पिंगलापाखा की राजस्व उप निरीक्षक संध्या रावत के अनुसार, बुधवार सायं ग्राम मरड़ा लगा अंधखिल निवासी को-ऑपरेटिव सचिव धीरज सिंह (54) पुत्र बलवंत सिंह संगलाकोटी से कार से अपने गांव लौट रहे थे। कार में उनके साथ उन्हीं के गांव के मेहरबान सिंह (52) पुत्र रघुवीर सिंह भी सवार थे। सायं सात बजे के आसपास गांव से लगभग 200 मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार के खाई में गिरने की जानकारी लगते ही ग्रामीण घटनास्थल की और दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने शवों को खाई से बाहर निकाल कर राजस्व पुलिस को सूचना दी।बृहस्पतिवार सुबह राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पौड़ी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। धीरज सिंह पोखड़ा ब्लाॅक के साधन सहकारी समिति देवराड़ी देवी में सचिव थे। जबकि मेहरबान सिंह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और खेतीबाड़ी और मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते थे। ग्राम प्रधान नवीन कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद से मृतकों के गांव के अलावा आसपास के गांवों में भी मातम छाया हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें