सतपुली-एकेश्वर मोटर मार्ग पर मलेठी के निकट कार के खड्ड में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और गाजियाबाद से अपने पैतृक गांव श्रीकोटखाल जा रहे थे।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह सतपुली एकेश्वर मोटर मार्ग पर छह बजे मलेठी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पचास मीटर नीचे मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार अरविंद (32), उनकी पत्नी सीता (30), पिता गजेंद्र सिंह (65), पुत्र मनीष (5) और बेटी सुष्मिता (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को सतपुली के अस्पताल में पहुंचाया, जहां से सभी को कोटद्वार रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल गजेंद्र सिंह ने कुल्हाड़ के निकट दम तोड़ दिया।