फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, मां-बेटे घायल

Sat, 14 May 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कोटद्वार/दुगड्डा
विज्ञापन
हादसे में घायल हुई महिला को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 534 में दुगड्डा-पौड़ी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार दो युवक और एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने घायलों को मुख्य मार्ग पर पहुंचाने में सहायता की। आकस्मिक सेवा 108 जयहरीखाल के माध्यम से घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने मां की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन


घायल कार चालक बसंत कुंज दिल्ली निवासी दरवान सिंह (44) ने बताया कि वह अपनी मां शांति देवी (60) व बड़े भाई सुरेंद्र सिंह (54)के साथ दिल्ली से कांसखेत की ओर जा रहे थे। तभी दुगड्डा से करीब छह किमी. दूर क्रैंखाल के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।

 पुलिस के अनुसार, सड़क के किनारे जंगल में खड़े पेड़ों से टकराकर कार धीमी गति से खाई की ओर गिर गई। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाकर इसकी सूचना 108 और पुलिस को दी। मौके पर दुगड्डा पुलिस और लैंसडौन पुलिस पहुंच गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें