फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छावनी परिषद का जनजागरूकता व समाधान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। भूमि संबंधी मामलों की आमजन को जानकारी देने के लिए छावनी परिषद की ओर से शनिवार को (आज) पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक छावनी मीटिंग हाॅल में जनजागरूकता व समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी हर्षित राज ने बताया कि शिविर में भवनों के नामांतरण, जीएलआर से संबंधित विषयों, संपत्ति कर, लीज, ओल्ड ग्रांट टैक्स, भुगतान संबंधी मामलों पर जानकारी, मार्गदर्शन, सुझाव दिए जाएंगे। साथ ही टैक्स व अन्य भुगतान की आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिविर में छावनी क्षेत्र के अंतर्गत बंद पड़ी दुकानों को लेकर भी विचार विमर्श कर ठोस निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने शिविर में शामिल होने के लिए 21 अगस्त को शाम पांच बजे तक कार्यालय में अपना नाम लिखवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें