फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छावनी परिषद ने रोका धूरा गांव की पेयजल योजना का काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लैंसडौन। धूरा गांव की पेयजल योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम छावनी परिषद ने रुकवा दिया है। भूमि को लेकर राजस्व विभाग, वन विभाग, छावनी परिषद, पेयजल निगम का संयुक्त सर्वे हुआ था। जिसमें आगे की भूमि पर रक्षा मंत्रालय का स्वामित्व मिला।धूरा गांव की पेयजल योजना पर काम कर रहे पेयजल निगम ने करीब 300 मीटर तक पाइप लाइन बनाने का काम करने के बाद काम बंद कर दिया। दरअसल पाइप लाइन आगे जिस भूमि से होकर गुजरनी थी, वह भूमि रक्षा मंत्रालय के स्वामित्व की है। पाइप लाइन बिछाने के लिए भूमि का उपयोग किया जाना है। इसके लिए तहसील प्रशासन की ओर से रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। फिलहाल रक्षा मंत्रालय की एनओसी अभी तक नहीं मिल सकी है। जिससे पेयजल योजना का काम अधर में लटका है।
विज्ञापन




एसडीएम शालिनी मौर्य ने बताया कि पेयजल निगम द्वारा धूरा गांव में पानी की योजना बनाई गई है। एनओसी के लिए रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। एनओसी नहीं मिलने पर अन्य विकल्प पर काम किया जाएगा। भूमि के संबंध में किए गए संयुक्त सर्वे में छावनी परिषद के जेई आनंद दास, वन दरोगा बीरबल सिंह और राजस्व उपनिरीक्षक जयपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें