फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्रत्याशियों ने लिया फीडबैक, नुक्कड़ों पर लगते रहे हार-जीत के कयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बृहस्पतिवार को हुए मतदान के बाद राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों में अब जीत-हार के कयास लगने शुरू हो गए हैं। अब तक चुनाव में व्यस्त रहे प्रत्याशियों ने शुक्रवार को जहां खुमारी उतारी, वहीं उनके दफ्तरों में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा। प्रत्याशियों के परिजन और आला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेते रहे।कांग्रेस के बद्रीनाथ मार्ग स्थित चुनाव कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया और उसके बाद जीत, हार की गणित लगनी शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार के चुनाव में महिलाओं की वोट निर्णायक होगी। कांग्रेस के चुनावी सभाओं में महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे थे। वहीं, भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के चुनाव का संचालन कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता भी कार्यालय में कार्यकर्ता से फीडबैक लेकर मतदान के रूझान पर चर्चा कर रहे थे। वे भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्रपाल सिंह रावत ने सुबह जहां चुनाव की थकान मिटाई। वहीं, कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर उनके समर्थकों के चेहरे खिले हुए नजर आए।
भाबर के कई पोलिंग बूथों पर बृहस्पतिवार को रात साढ़े नौ बजे से दस बजे तक पोलिंग चला। रात 11:00 बजे के बाद ही कार्यकर्ताओं को चुनावी आंकड़ों से फुरसत मिली। शुक्रवार सुबह से ही बाजार के हर गली और नुक्कड़ पर चुनाव के परिणामों का रुझान जानने की उत्सुकता बनी रही। कई लोगों ने इस चुनाव को परिवर्तन का चुनाव तक कह डाला। उनका कहना था कि पिछले निकाय चुनाव की तरह यह चुनाव इतिहास रचने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें