फोटो
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। सैन्य छावनी लैंसडौन के अधिकारियों, जेसीओ, जवानों और सैन्य परिवारों ने न केवल योग किया, बल्कि योग के महत्व को समझा। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही की देखरेख में योग शिविर का आयोजन किया गया। जीआरआरसी के डायस स्टेडियम में आयोजित शिविर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुड़जोली के योग प्रशिक्षक डॉ. जितेंद्र भाटिया और उनकी टीम ने विभिन्न योगासन का प्रदर्शन किया। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि योग शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होता है। शिविर में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। शिविरार्थियों ने निजी जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया। शिविर के समापन पर डिप्टी कमांडेंट की ओर से योग प्रशिक्षक डॉ. जितेंद्र भाटिया और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। संवाद