कालागढ़ के लिए जीएमओयू की बस सेवा 27 नवंबर से शुरू की जाएगी। बस रोजाना दोपहर बाद दो बजे कोटद्वार से रवाना होगी और सुबह आठ बजे कालागढ़ से वापसी होगी। जीएमओयू ने इसकी पूरी तैयारी कर दी है।
कंपनी के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि कंपनी की ओर से कालागढ़ के लिए बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। 27 नवंबर से बस का संचालन किया जाएगा। बताया कि कोटद्वार-पाखरो-कालागढ़ मार्ग पर बस संचालन के लिए वन विभाग की ओर से इजाजत नहीं दिए जाने के कारण अब बस को कोटद्वार से नजीबाबाद - नगीना- धामपुर होते हुए कालागढ़ तक संचालित किया जाएगा।