दुगड्डा -कोटद्वार मार्ग पर बस की टक्कर से सड़क के बीच में खड़ी क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala.
सोमवार को दुगड्डा-कोटद्वार मार्ग पर दुर्गा देवी मंदिर से करीब सौ मीटर पहले एक बस और कार की भिड़ंत हो गई। दुघर्टना में कार सवार छह लोगों में से दो घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल कोटद्वार में भर्ती करवाया गया है।
दुगड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज खजान सिंह ने बताया कि सोमवार करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि दुर्गा देवी से सौ मीटर पहले पुल के पास पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रही एक कार की भिड़ंत विपरीत दिशा से आ रही एक जीएमओयू की बस से हो गई।
सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ था। कार सवार घायल लालपानी कोटद्वार निवासी राजेंद्र सिंह और दिल्ली निवासी संजय बिष्ट ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ पौड़ी से कोटद्वार की ओर आ रहे थे।