बदरीनाथ हाईवे पर लक्ष्मोली के निकट एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज भेजा गया है। दुर्घटना की वजह ओवर स्पीड बताई जा रही है। बस में चालक-परिचालक सहित 28 लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार से जोशीमठ जा रही यात्री बस सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे बदरीनाथ हाईवे पर लक्ष्मोली के निकट पलट गई।
आसपास के लोगों ने बस के अंदर फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
घायल नंदा बल्लभ, ईश्वरी दत्त, मनोज, रमेश चंद्र, पूर्वा दत्त, रमेश चंद्र-द्वितीय, चंपा देवी, हिमांशु, पार्वती, रेवती, नंदी, भगवती, भावना, घनानंद और पूजा का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सबकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बस में सवार सभी लोग अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान थानांतर्गत धूराघाट पट्टी के ग्राम बिल्लेख के निवासी हैं, जो घूमने निकले थे। ब्यूरो