फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिला भवन की दीवार गिरी, बाल बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। गांधी चौक स्थित एक तीन मंजिला भवन की दीवार अपराह्न तीन बजे भरभराकर गिर पड़ी। लोगों ने भागकर जान बचाई। मकान में रह रहे सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

तीन मंजिला भवन में भूतल का एक कमरा एक महिला के पास किराए पर है, जबकि प्रथम तल खादी भंडार आश्रम के पास है। द्वितीय तल में भवन स्वामी मोहम्मद आरिफ का परिवार रह रहा है। घटना के समय खादी आश्रम के इंचार्ज आरडी मिश्रा अपने प्रतिष्ठान पर थे। दीवार गिरते ही भवन के निचले तल पर रह रही महिला के परिवार के छह सदस्य घर से बाहर भागे। इसी भवन से सटे हबीब रहमान के भवन में रह रहे लोगों ने दीवार गिरने के साथ ही अपने कमरों से बाहर भाग कर जान बचाई। एसआई सूरत शर्मा व एसआई रचना ने पुलिस टीम के साथ मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें