फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी चौक के पास एक तीन मंजिला भवन की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। बृहस्पतिवार शाम से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गांधी चौक के पास रात को एक तीन मंजिला भवन की एक तरफ की दीवार गिर गई। दीवार दरकने की आवाज सुनकर नीचे के तल में रह रहा परिवार दहशत में भवन से बाहर निकल गया। देखते ही देखते पूरी दीवार ढह गई। परिवार की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात मूसलाधार बारिश के दौरान गांधी चौक स्थित एक तिमंजिला भवन के एक ओर की दीवार अचानक दरकनेे लगी। दीवार दरकने की भनक लगते ही भवन में रह रहे परिवारों ने भवन से बाहर निकलकर जान बचाई। इस भवन के प्रथम तल में खादी भंडार बोर्ड का कार्यालय है। भवन के सबसे ऊपरी तल पर स्वयं मकान मालिक मोहम्मद आरिफ का परिवार रहता है, जबकि बीच के तल पर अशोक का परिवार रहता है। परिवार इस घटना में बाल-बाल बचा। घटना के वक्त कमरे में उनके अलावा चार पुत्रियां थीं। दीवार ढहने के कारण उनका सामान, राशन और स्कूल कालेज की पुस्तकें मलबे में दब गईं। नगर की एक सामाजिक संस्था नरेंद्र क्लब ने पीड़ित परिवार को अपने यहां शरण दी है। परिवार के सामने रहने, खाने की समस्या आ गई है। मकान मालिक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि कैंट बोर्ड ने उक्त भवन को गिरासू भवन की श्रेणी में रखते हुए पूर्व में इसके ध्वस्तीकरण के लिए उन्हें नोटिस जारी किया है। उन्होंने खादी भंडार बोर्ड को भवन खाली करने के संबंध में नोटिस जारी किया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण भवन अभी तक खाली नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें