फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप की बैठक में 41 करोड़ का बजट पारित

Thu, 23 Mar 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत ने 2017-18 के लिए 41 करोड़ 62 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत की देखरेख में आयोजित बैठक में सभी ब्लाकों के पंचायत सदस्य और पंचायत अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान जिप अध्यक्ष रावत ने बताया कि 2016-17 में 31 करोड़ 24 लाख का बजट पेश किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने विकास कार्यों पर 34 करोड़ 53 लाख खर्च किए। नोटबंदी के कारण विकास कार्य धीमी गति से हुए। इस बार उन्होंने बजट में 10 करोड़ की बढ़ोतरी की है। अध्यक्ष ने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा इस बार पलायन रोकना व छोटे-छोटे प्रोजेक्ट शुरू कर नौजवानों को रोजगार देना है। मई से होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर वह मुख्यमंत्री के सामने प्रपोजल रखेंगे कि इसमें पौड़ी को भी शामिल किया जाए। यात्रा को वन-वे करके पौड़ी को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा जिले में छोटे-छोटे पावर प्रोजेक्ट लगाने पर भी विचार चल रहा है ताकि बर्बाद हो रहे पानी को रोककर बिजली पैदा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें