फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बीएसएनएल का नेटवर्क रहा ठप, लोग हुए परेशान

Thu, 05 Mar 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा नाला के लोगों ने लगाया अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत केटीआर से सटे ग्राम पंचायत कांडा नाला में एक बार फिर नेटवर्क दगा दे रहा है। नेटवर्क नहीं होने से लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विशंबर दत्त, विमला देवी, कलावती देवी, दिक्का देवी, सुरजी देवी, मनोहर सिंह, प्रेम बल्लभ आदि ने बताया कि ग्रामीणों को संचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दो वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत कांडा में बीएसएनएल का सब-टावर स्थापित किया गया था लेकिन आए दिन नेटवर्क की दिक्कत होने से ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में टीम कुछ दिनों तक क्षेत्र में सक्रिय रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामसभा क्षेत्र के गांव केटीआर से सटे हुए हैं। यहां हमेशा जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। कोई घटना घटती है, तो किसी को सूचना भी नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन

नेटवर्क नहीं होने से लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संचार सेवाएं जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई है। उधर, ग्राम प्रधान बिनीता ध्यानी ने बताया कि बीएसएनएल के डीजीएम, एजीएम व जेटीओ को सूचित कर दिया गया है। धुमाकोट के आसपास ओएफसी केबल कटने के कारण क्षेत्र की संचार सेवाएं ठप हैं। अगले दो-तीन दिनों में ओएफसी लाइन को ठीक कर संचार सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें