फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी उड़ाई

विज्ञापन
वार्ड नंबर-19 लालपुर के बद्रीश कालोनी में बंद घर में चोरों द्वारा खंगाली गई आलमारी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 19 लालपुर के बद्रीश कालोनी में चोरों ने मंगलवार को दिन दहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी ले उडे़। मामले में भवन स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड 19 लालपुर के बद्रीश कालोनी निवासी सुरेंद्र प्रसाद के बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने वहां रखे लाखों के जेेवरात और नगदी ले उड़े। घटना का पता बुधवार सुबह तब चला जब पड़ोसियों ने फोन पर दिल्ली गए गृहस्वामी को उनके घर में चोरी होने की सूचना दी। पिछले 25 नवंबर को पारिवारिक कारणों से वे दिल्ली गए थे। पड़ोसियों ने बताया कि 26 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे दो नकाबपोश युवकों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर के सभी कमरों को खंगाला। चोरों ने घर में रखे मोती का हार, दो सोने के लाकेट, पैंडेंट, अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, झुमके, कई चांदी के आभूषण और 55 हजार की नगदी ले उड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले और फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। एसआई दीपक तिवारी ने बताया कि मामले में भवन स्वामी की ओर से तहरीर दी गई है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें