फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा 12 फिट का अजगर

Thu, 16 Jun 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभीचौड़ क्षेत्र के एक घर में बारह फिट लंबा अजगर घुसने से दहशत फैल गई।  वन विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया। कुंभीचौड़ निवासी हेमंत सिंह नेगी ने करीब पांच बजे घर के बरामदे में खेत से रेंगते हुए आ रहे 12 फिट के भारीभरकम अजगर को देखा।
विज्ञापन


उनके शोर मचाने पर अजगर घर के बाहर पेड़ पर चढ़ गया। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पेड़ पर लिपटे अजगर को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज कार्यालय को दी।

सूचना पर डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह सांप पकड़ने की टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने अजगर को पेड़ से नीचे उतारा लेकिन पेड़ से नीचे उतरते ही अजगर भागने लगा। चार वन कर्मियों ने किसी प्रकार अजगर पर काबू पाया और उसे पाखरो के जंगल में छोड़ दिया। अजगर पकड़ने वाली टीम में डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह, संगीत, भूदेश, राकेश सिंह और रघुवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें