गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में चल रहा प्रशिक्षण शिविर
कैडेट को दी जा रही सैन्य गतिविधि डि्रल, मैप रीडिंग व फायरिंग का प्रशिक्षण
कोटद्वार। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने गढ़वाल राइफल्स के गब्बर सिंह कैंप कौड़िया स्थित प्रशिक्षण क्षेत्र का दौरा किया। 10 मई से 31 यूके बटालियन एनसीसी का द्विवार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसमें करीब 1000 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर 29 मई तक चलेगा।
ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, नेतृत्व एवं सैन्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर एवं प्रशिक्षक स्टाफ से भी बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की। इस शिविर में कैडेट्स को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण के साथ ही साइबर कानून, जेंडर संवेदनशीलता, वित्तीय जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान भी दिए जा रहे हैं। कैंप में एडम आफिसर कर्नल गौरव, सुविधा मेजर लक्ष्मण सिंह, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और पिया स्टॉप उपस्थित रहे।