कोटद्वार सिटी में 33 केवी लाइन में भी आया फाल्ट
दुगड्डा, पौखाल और बिजनी बड़ी में बृहस्पतिवार सुबह बहाल हुई बिजली
कोटद्वार। भारी बारिश के चलते बुधवार रात को जशोधरपुर-सिगड्डी फीडर ब्रेकडाउन होने से भाबर के करीब 10 गांवों की बिजली गुल रही। बुधवार रात करीब 12 बजे गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे सात घंटे बाद बहाल हो सकी।
जशोधरपुर बिजली घर अपर सहायक अभियंता नवीन गुसाईं ने बताया कि भारी बारिश से जशोधरपुर किशनपुर सिगड्डी फीडर में फाल्ट आ गया था। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। कोटद्वार सिटी एसडीओ कमल सिंह ने बताया कि जशोधरपुर सिद्धबली 33 केवी में सत्तीचौड़ मवाकोट के पास पेड़ गिरने से लाइन टूट गई थी। ग्रास्टनगंज में पेड़ गिरने से दो बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे।
उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ पर्वतीय रवि अरोड़ा ने बताया कि पौखाल के मालन घाटी व यमकेश्वर के बिजली बड़ी में सुबह सात बजे खराबी आने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई थी। उन्होंने बताया कि अधिकांश क्षेत्र में दोपहर बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।