फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बॉक्सिंग में कोटद्वार के मुक्केबाजों ने जीते 11 पदक

Sun, 25 Oct 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक किए अपने नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। पिथौरागढ़ के सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण जूनियर एवं सब-जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटद्वार के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 22 से 25 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते।
स्टेडियम इंचार्ज एवं बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि बालक वर्ग में अंशुमन ने 58 से 61 किलोग्राम और शिवांक सैनी ने 61 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। चेतन ऐर ने 50 से 52 किलोग्राम और प्रत्यूष डोभाल ने 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं दीपक ने 48 से 50 किलोग्राम, राज सिंह ने 60 से 63 किलोग्राम, अंश नेगी ने 44 से 46 किलोग्राम और ऋषभ ने 44 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में कनक भारद्वाज ने 38 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंशिका भट्ट ने 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत और हंशिका ने 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में अभिषेक, अंश बेदवाल, अभय धामी और आनंद मेहरा ने भी प्रतिभाग किया। बॉक्सिंग कोच खुशबू ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें