फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार के बॉक्सरों ने जीता एक स्वर्ण व तीन रजत

Sat, 11 Apr 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जूनियर बालक/बालिका नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटद्वार छात्रावास के बॉक्सर प्रत्यूष डोभाल ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में कोटद्वार छात्रावास के तीन बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया और उत्तराखंड ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व तीन रजत पदक जीते।
विज्ञापन

स्टेडियम इंचार्ज और बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि जूनियर बालक/बालिका नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नागपुर में 4 से 11 मार्च तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में कोटद्वार के प्रत्यूष डोभाल ने 57 से 60 किग्रा. भार वर्ग में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में राज सिंह ने 60 से 63 किग्रा. भार वर्ग में, अभय धामी ने 63 से 66 किग्रा. भार वर्ग में प्रतिभाग किया।
उत्तराखंड की टीम का नेतृत्व एक कोच के रूप में उन्होंने स्वयं किया। जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, स्टेडियम के कोचों और खेल प्रेमियों ने इन मुक्केबाजों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें