फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नगर निगम के किशनपुरी, सिगड्डी व सनेह क्षेत्र में अब भी नहीं जले अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर व आसपास का क्षेत्र बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी कोहरे के आगोश में रहा। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए नगर निगम की ओर से बाजार और भाबर क्षेत्र के 22 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। क्षेत्र के किशनपुर, सिगड्डी व सनेह क्षेत्र में अब तक भी अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


नगर और आसपास के क्षेत्र में बारिश के बाद चार दिनों से कोहरा छाया हुआ है। सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से दिन में भी कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ रही है, जिससे लोगों के साथ ही सभी जीव-जंतु भी परेशान हैं। लोगों का जीवन अलाव व हीटर के सहारे कट रहा है। व्यापारी भी दिनभर हीटर के आगे ही बैठे रहे। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से अब बाजार और भाबर क्षेत्र में अलाव जलाए जा रहे हैं।
नगर निगम प्रशासन की ओर से नगर के मुख्य चौक चौराहों समेत 22 स्थानों अलाव जलाए जा रहे हैं। जिसमें कौड़िया चेक पोस्ट, आरटीओ चेक पोस्ट, सीओ यातायात कार्यालय, कौड़िया चौराहा, बालासौड़ तिराहा, गब्बर सिंह कैंप, देवी मंदिर चौराहा, लालबत्ती चौराहा, बस अड्डा, झंडाचौक, थाना, बेस अस्पताल, मीट मार्केट चौराहा, गाड़ीघाट तिराहा, सिमलचौड़ चौराहा, कोर्ट तिराहा, नींबूचौड़ चौराहा, दुर्गापुरी चौराहा, मोटाढांक, हल्दूखाता तिराहा, अग्निशमन कार्यालय में अलाव की व्यवस्था की गई है। भाबर क्षेत्र के किशनपुर, झंडीचौड़, सिगड्डी, सनेह क्षेत्र में अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में 22 स्थानों में अलाव जलाए जा रहे हैं। इसके अलावा रात को निरीक्षण कर सड़क पर रात बिताने वाले लोगों को रैन बसेरा में भेजा जा रहा है, जो रैनबसेरा में जाने में असमर्थ हैं, उन्हे कंबल वितरित किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों में भी अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


- वैभव गुप्ता, नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें