फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव

Fri, 28 Aug 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कौड़िया में बृहस्पतिवार शाम एक मजदूर संदिग्ध परिस्थिति में घर में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजन उसे राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कौड़िया निवासी अमित कुमार (26) पुत्र खुशीराम मजदूरी करता था। वह शादीशुदा था और उसका एक बच्चा है। बृहस्पतिवार को अमित घर में अकेला था। उसके परिजन एक नामकरण संस्कार में शामिल होने गए थे। शाम को घर लौटने पर उन्होंने अमित को पंखे से रस्सी के सहारे लटका देखा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि अमित शराब का आदी था। फिलहाल मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें