फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजर खेतों में कोदा बो रही सरकार: कविंद्र

Fri, 21 Oct 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कविंद्र इष्टवाल ने कांग्रेस सरकार को कोरी घोषणाओं की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी। वेतन देने को सरकार के पास पैसा नहीं है और अरबों की घोषणाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन


इष्टवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार में गांव उजड़े हैं। गांव का बेरोजगार युवा हताशा की स्थिति में पलायन करने को मजबूर है। गांव की खेती बंजर हो रही है और सरकार के मुखिया बंजर खेती में कोदा-झंगोरा बोकर खेत-खलिहानों को सरसब्ज बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल में बिजली, पानी की गंभीर समस्या है। जंगली जानवर खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों को राशन नहीं मिल रहा है। मुकेश कोहली ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित वर्ग को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुसूचित वर्ग को पूरा सम्मान दे रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कमला रावत, जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी ने विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक युवाओं को उम्मीदवार बनाए जाने और 33 प्रतिशत महिलाओं को भी तरजीह देने की मांग की। जिला सह प्रभारी शशि जुयाल, कोट मंडल अध्यक्ष दीपक रावत, पौड़ी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें