झंडाचौक स्थित एटीएम में पैसे निकालने गए एक व्यक्ति को झांसा देकर ठग ने उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाल विजय सिंह के अनुसार ग्रास्टनगंज निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि 10 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे वह झंडाचौक के एटीएम में पैसे निकालने गया था। उसका कार्ड एटीएम मशीन में फंसा तो उसने मशीन पर लिखे एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने जो बटन दबाने को कहा वो दबाए। इसके कुछ देर बाद बैंक खाते से 90000 रुपये निकल गए। मोबाइल पर मेसेज आने पर ठगी का पता चला।