बैजरो/धुमाकोट। सुशासन दिवस पर बीरोंखाल के अंतर्गत खंड विकास कार्यालय बीरोंखाल के कर्मचारियों ने 30 बुजुर्गों के घर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उधर, धुमाकोट में भाजपाइयों ने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का श्रद्धांजलि दी।बीरोंखाल के खंड विकास अधिकारी जयपाल सिंह पयाल ने बताया कि सरकार ने कुछ योजनाओं को समाज के बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए लागू किया है। सुशासन दिवस पर विकासखंड के 30 बुजुर्गों के घर जाकर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना, आर्थिक सहायता आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उनकी कुशलता ली गई। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजना की जानकारी देना था।
उधर, भाजपाइयों ने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर नैनीडांडा बूथ पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही नैनीडांडा बाजार में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए सराहना की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि कुमार ध्यानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप नेगी, नैनीडांडा इंटर काॅलेज के प्रबंधक रामानंद मधवाल, प्रधानाचार्य सत्येंद्र शर्मा, शिक्षाविद् रघुवीर सिंह रावत, एमडी रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला