फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जशोधरपुर स्टील प्लांट में तीन क्वाइल फटी, अफरातफरी

Thu, 18 Feb 2016 08:43 PM IST
किशनपुर (कोटद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक स्टील प्लांट की भट्टी में लगातार हुए तीन धमाकों से श्रमिकों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कलालघाटी पुलिस चौकी के प्रभारी खजान सिंह चौहान मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। बताया गया कि धमाके भट्टी की क्वाइल फटने से हुए हैं। जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। श्रमिकों की मानें तो उन्हें धमाके से पहले ही भट्टी में गड़बड़ी की आशंका हो गई थी, जिससे वे भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक स्टील प्लांट में शाम करीब सवा छह बजे भट्टी में गड़बड़ी का आभास होते ही वहां काम कर रहे श्रमिक और कर्मचारी शोर मचाते हुए भट्टी से दूर भाग गए। इसके चंद मिनट बाद ही भट्टी में लगी क्वाइल फटने लगी। लगातार तीन धमाकों से पूरा स्टील प्लांट दहल गया। श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जिससे पुलिस, प्रशासन और स्टील प्लांट प्रबंधन ने राहत की सांस ली। जशोधरपुर स्टील प्लांटों में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं, जिसकी चपेट में वहां काम करने वाले श्रमिक आ जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें