लैंसडौन। भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मई से पालकोट स्थित एक होटल में शुरू होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 मई को प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री चॉपर से केंद्रीय विद्यालय के मैदान में उतरेंगे। इसके बाद वे कार से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। संवाद