फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: केवि की स्वीकृति पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी जमकर थिरकीं।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा के कार्यकर्ता झंडाचौक में एकत्र हुए। यहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अगुवाई में भाबर में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष भी जमकर थिरकीं। इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट और उमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

उधर, भाबर के किशनपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी कर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खडूड़ी का स्वागत किया। इस अवसर पर ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि लंबे समय से कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय बनाने की मांग की जा रही थी। कोटद्वार में केवि खुलने से स्थानीय शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें