धुमाकोट बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाते नैनीडांडा नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख समेत विजे?
- फोटो : KOTDWAR
नैनीडांडा में भाजपा की टीम विजयी हुई। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रशांत ने ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर ललित पटवाल और कनिष्ठ प्रमुख पद पर रेखा देवी ने विजय हासिल की।
बुधवार को नैनीडांडा चुनाव में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के प्रशांत को कुल 26 में से 14 मत मिले। कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी मनीषा को 11 मत मिले जबकि एक मत निरस्त हुआ। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर भाजपा के ललित पटवाल को 13 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह को 12 मत मिले, एक मत निरस्त हुआ। कनिष्ठ प्रमुख पद पर भाजपा की रेखा देवी को 15 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र सिंह को 9 मत मिले, दो मत निरस्त हो गए । जीत दर्ज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। पूरी टीम की जीत के सूत्रधार रहे सत्यपाल सिंह रावत को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक दिलीप रावत ने विजेता टीम के निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख को बधाई व शुभकामनाएं दी।