फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की हितैषी भाजपा

Tue, 25 Oct 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
विज्ञापन
उज्जवलपुर में अनुजाति स्वाभिमान सम्मेलन में मंचासीन अतिथि - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
भाजपा के खिर्सू मंडल का शिल्पकार स्वाभिमान सम्मेलन उज्जवलपुर गांव (भैंसकोट) में आयोजित हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने भाजपा को अनुसूचित जाति की हितैषी और कांग्रेस को विरोधी पार्टी बताया। 
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व नमागि गंगे कार्यक्रम के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिवेंद्र रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति के लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि सिर्फ एक माह में 120 करोड़ रुपये काला धन सरकार के खाते में जमा कराया गया है। 

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र पहाड़ के विकास और जरूरत पर पूरा ध्यान दे रहा है। केंद्र सरकार ने ढिक्वालगांव पेयजल योजना हेतु 24 करोड़, चौरास मोटर पुल के लिए 23 करोड़ और अलकनंदा की बाढ़ से क्षतिग्रस्त चौरास स्टेडियम की सुरक्षा के लिए 30 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं।  
विज्ञापन


सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, अनुसूचित मोर्चे के गढ़वाल संयोजक कुशलानाथ, पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल, घनानंद,  खिर्सू मंडल अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण, किजला महामंत्री विकास कुकरेती, डा. शंकर काला और जिला मीडिया प्रभारी सुधीर उनियाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवलगढ़ के उप प्रधान मनोज कुमार ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें