दुगड्डा में आयोजित महाकन्या पूजन में कन्याओं का पूजन करती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
- फोटो : KOTDWAR
भाजपा महिला मोर्चा दुगड्डा मंडल की ओर से महाकन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 21 कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा दुगड्डा मंडल की अध्यक्ष अनीता गौड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे उनका विकास उचित तरीके से हो सके। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने 21 कन्याओं का पूजन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में दुगड्डा प्रभारी अनीता उपाध्याय, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सिमरन बेगम और आशा कुकरेती आदि मौजूद थे।