फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा

Thu, 28 Jul 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल पंवार गुट के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में सभी सत्तर सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। चालीस सीटें जीतने का दावा भी किया। पंवार ने कहा कि उन्तीस सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं, बची सीटों पर सितंबर तक नाम घोषित कर देंगे।
विज्ञापन


पंवार यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूकेडी ने राज्य आंदोलन करके बनाया। अब प्रदेश की जनता को बेहतर विकल्प देने की जिम्मेदारी उन पर अधिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से राज करके प्रदेश को खूब लूटा है।

पंवार ने कहा कि हिमाचल में बाहरी व्यक्ति जमीन नहीं ले सकता है लेकिन उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस ने अपने बाहरी नेताओं के परिजनों को औने-पौने दामों में यहां की करोड़ों की भूमि दे दी। उन्होंने काशी सिंह ऐरी, दिवाकर भट्ट को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कांग्रेस से मिलकर पार्टी और राज्य आंदोलनकारियों को धोखा दिया। ये लोग कांग्रेस की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं। पंवार ने कहा कि एक अगस्त को पौड़ी में पार्टी की कार्यसमिति की बैठक होगी। इस दौरान केंद्रीय प्रवक्ता नागेंद्र खंडूरी, देवप्रयाग विधानसभा अध्यक्ष गणेश भट्ट, देहरादून जनपद महामंत्री सुरेंद्र पोखरियाल मौजूद रहे।

सौ रुपये के स्टांप में लिखवा रहे हैं प्रत्याशी से
पंवार ने कहा कि सत्ता के लोभ में पहले लोग भाजपा-कांग्रेस से मिल गए थे। पार्टी की ओर से सत्ता से दूर रहने के निर्देश भी नहीं माने गए। अब वह प्रत्याशियों से पहले ही सौ रुपये के स्टांप में लिखवा रहे हैं। ताकि भविष्य में दल का विधायक इस तरह पार्टी से धोखा नहीं कर सके।

राज्य बचाओ आंदोलन दो अगस्त से पौड़ी से
पंवार ने कहा कि दो अगस्त 1994 को पौड़ी से स्व. इंद्रमणि बडोनी के नेतृत्व में राज्य निर्माण के आंदोलन की शुरुआत हुई थी। अब राज्य बचाने के लिए दो अगस्त से यहीं राज्य बचाओ आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें