चौबट्टाखाल से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज की चुनाव प्रचार सामग्री सचल दस्ते ने जब्त कर ली है। सचल दस्ते के प्रभारी तहसीलदार सतपुली सोबन सिंह रावत ने बताया कि राजस्व निरीक्षक सूर्यप्रकाश भट्ट के नेतृत्व में सतपुली चौराहे पर निरीक्षण टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज की प्रचार सामग्री से लदे पिकअप वाहन की जब जांच की गई, तो वाहन में दो हजार हैंड बिलों में प्रकाशक का नाम प्रकाशित नहीं किया गया था। जिस पर सचल दस्ते ने उक्त हैंड बिलों को जब्त कर लिया, जबकि अन्य प्रचार सामग्री सही पाए जाने पर उसे छोड़ दिया।