फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान आज

Thu, 01 Sep 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव के लिए विवि प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव के दौरान कोई हुड़दंग न हो इसके लिए बिड़ला परिसर सहित शहर में प्रयाप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं बिड़ला परिसर में पहली बार डोर मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान सुबह आठ से दो बजे तक होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने बताया कि तीन बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। मतगणना समाप्त होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रो. रावत ने बताया छात्रों को मतदान केंद्रों की सही जानकारी देने के लिए पहली बार डिसप्ले बोर्ड का प्रयोग किया जाएगा। पूरे परिसर में पांच डिसप्ले बोर्ड लगाए गए हैं। जो मतदाता छात्र-छात्राओं को मतदान केंद्र की पूरी जानकारी देगें कि किस भवन के किस तल में मतदान केंद्र स्थित है। मतगणना एसीएल हॉल में संपन्न होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे परिसर में 150 पुलिसकर्मी सहित विवि के सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। शहर एलआईयू प्रभारी विपिन गुसाईं ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेट्स पर डोर मेटल डिटेक्टर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें