समय रहते मौके पर मौजूद लोगों ने जान जोखिम में डाल युवक को बचाया।कोटद्वार किशनपुर चिलरखाल मार्ग पर रामदयालपुर में तेलीसोत गदेरे में बने रपटे पर पुल निर्माण की मांग 22 साल पुरानी है। करीब एक घंटे बाद लोकमणिपुर निवासी मयंक ने किशनपुर बाजार जाने के लिए अपनी बाइक से तेलीसोत गदेरे को पार करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों विमल प्रसाद शुक्ला, राम मोहन, मोहन बडोला, रमेश नेगी, वीरेंद्र केष्टवाल, कुंवर सिंह, रजनीश बेबनी, रमन तोमर, सुनील मैंदोला, भीम सिंह नेगी का कहना है कि शासन-प्रशासन से लगातार कई सालों से तेलीसोत पर पुल बनाने की मांग की जा रही है लेकिन पुल निर्माण के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो पा रहा है।
बारिश के कारण बृहस्पतिवार को भाबर रोड पर किशनपुर-सिगड्डी के बीच रामदयालपुर स्थित बरसाती गदेरा तेलीसोत उफान पर रहा। इसके चलते दो घंटे यातायात जाम रहा। इस दौरान नाला पार करने के चक्कर में बाइक सवार बह गया। समय रहते मौके पर मौजूद लोगों ने जान जोखिम में डाल युवक को बचाया।
विज्ञापन
कोटद्वार किशनपुर चिलरखाल मार्ग पर रामदयालपुर में तेलीसोत गदेरे में बने रपटे पर पुल निर्माण की मांग 22 साल पुरानी है। इस मार्ग पर सिगड्डी स्थित सिडकुल का औद्योगिक क्षेत्र भी स्थित है। हजारों कर्मी इस मार्ग का उपयोग करते हैं। मालिनी गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष कुबेर जलाल का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह मूसलाधार बारिश के बाद तेलीसोत गदेरा उफनाने लगा। इसके उफान को देखकर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
करीब एक घंटे बाद लोकमणिपुर निवासी मयंक ने किशनपुर बाजार जाने के लिए अपनी बाइक से तेलीसोत गदेरे को पार करने का प्रयास किया। तेज बहाव में अनियंत्रित होकर युवक गिर गया और गदेरे में बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को तो बचा लिया लेकिन उसकी बाइक उफान में बह गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों विमल प्रसाद शुक्ला, राम मोहन, मोहन बडोला, रमेश नेगी, वीरेंद्र केष्टवाल, कुंवर सिंह, रजनीश बेबनी, रमन तोमर, सुनील मैंदोला, भीम सिंह नेगी का कहना है कि शासन-प्रशासन से लगातार कई सालों से तेलीसोत पर पुल बनाने की मांग की जा रही है लेकिन पुल निर्माण के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो पा रहा है।