फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भवान अध्यक्ष व बिजेंद्र बिष्ट बने जिला मंत्री

Thu, 04 Dec 2025 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी के जनपदस्तरीय अधिवेशन के अंतिम दिन हुए चुनाव
विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी के जनपदस्तरीय अधिवेशन में हुए चुनाव में भवान सिंह नेगी अध्यक्ष और बिजेंद्र सिंह बिष्ट जिला मंत्री निर्वाचित हुए। जिला उपाध्यक्ष पद पर पूरण सिंह नेगी, संयुक्त मंत्री अनिल नेगी व संगठन मंत्री दिनेश चंद्र पाठक निर्वाचित हुए। बुधवार रात तक चली मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त हुए जीआईसी सुखरो के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह रावत व सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर भवान सिंह नेगी ने अपने प्रतिद्वंदी वरदान बुडाकोटी को 64 मतों से हराया। जिला उपाध्यक्ष पद पर पूरण सिंह नेगी ने पंकज मुयाल को 164 मतों के अंतर से मंत्री पद पर बिजेंद्र बिष्ट ने किशोर बिडालिया को 605 मतों के अंतर से, संयुक्त मंत्री पद पर अनिल नेगी ने महेंद्र गुसाईं को 392 मतों के अंतर से व संयुक्त मंत्री पद पर दिनेश पाठक ने निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश उनियाल को 207 मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन

इससे पूर्व महिला शाखा में जिला संगठन मंत्री पद पर शैलजा जोशी, जिला उपाध्यक्ष पद पर शिक्षा रावत व जिला महिला संयुक्त मंत्री पद पर विमला तड़ियाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित की जा चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से शिक्षक संगठन के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को विजेता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त मंत्री पंकज ध्यानी की ओर से निर्वाचित जिला कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पूर्व जिला मंत्री मनमोहन चौहान ने अधिवेशन स्थल में कुशल व्यवस्था के लिए इंटर कॉलेज मोटाढाक के प्रधानाचार्य डॉ. महावीर सिंह बिष्ट को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक जयदीप रावत, डॉ. पदमेश बुडाकोटी, बिजेंद्र तोमर, संजय रावत, राजीव शर्मा, दीपक गौड़, मनमोहन चौहान, डॉ. महावीर बिष्ट, अतुल दर्शन बिष्ट, गणेश उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें