फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रामलीलाओं में भरत मिलाप और राजतिलक का मंचन

Thu, 22 Oct 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर में आयोजित रामलीलाओं में बुधवार देर शाम को भरत मिलाप और भगवान राम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को प्रसाद वितरण के साथ रामलीला आयोजनों का समापन हो गया।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान की ओर से बुधवार देर शाम झंडाचौक पर भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भगवान राम सहित अन्य पात्रों पर पुष्प वर्षा कर का स्वागत किया। इसके बाद मालवीय उद्यान स्थित मंच पर भगवान राम के राजतिलक की लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, हरीश बहरानी, सुनील गोयल और सुमित सिंघल आदि मौजूद रहे।
गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव की ओर से आयोजित रामलीला में भी भरत मिलाप और राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को सिद्धबली मंदिर के सहयोग से परंपरानुसार प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, श्री बाल रामलीला कमेटी के मंच पर भी भरत मिलाप और राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, संजय सिंह रावत, विपिन डोबरियाल, नितिन गुप्ता, नीरज रावत, डॉ. घनानंद शर्मा और विनय भाटिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



गोष्ठी 31 अक्तूबर को

कोटद्वार। स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति की ओर से स्व. सरोजनी देवी की पुण्यतिथि पर 31 अक्तूबर को व्यापार मंडल सभागार में गोष्ठी आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे से होने वाली गोष्ठी का विषय ‘उत्तराखंड में भू-प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण’ रहेगा। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम में चकबंदी के प्रणेता गणेश गरीब मुख्य अतिथि होंगे। सामाजिक चिंतक प्रेम बहुखंडी और डॉ. पद्मेश बुड़ाकोटी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। संवाद

शिविर में 20 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर-37 पश्चिमी झंडीचौड़ स्थित पंचायत घर में मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत लगाए गए शिविर में 20 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में डॉ. मयंक, टीम लीडर मनोज तिवारी, श्रम विभाग के राजू सहित पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दीं। शिविर में श्रमिकों के लिए 44 प्रकार की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई थी। पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि झंडीचौड़ क्षेत्र की 80 प्रतिशत से अधिक आबादी गरीब किसान और मजदूर परिवारों की है। इसके बावजूद कई पात्र श्रमिक योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। श्रम कार्ड के नवीनीकरण के लिए ठेकेदार और संबंधित अवर अभियंता (जेई) की मुहर अनिवार्य होने से खेतों, घरों और भवन निर्माण में काम करने वाले मजदूरों को परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें