नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में ईगास धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने पकवान बनाकर गाय को खिलाया और पूजा अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक में ढोल दमाऊं की थाप पर भैलो खेला।
बुधवार को आधारशिला फाउंडेशन और भाजपा कार्यकर्ता ढोल-दमाऊं की थाप पर नाचते हुए झंडाचौक पहुंचे। इस मौके पर गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री पंडित राजेंद्र अंथ्वाल, वरिष्ठ नेता उमेश त्रिपाठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, राज गौरव नौटियाल, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज, योगंबर सिंह रावत, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, शशिबाला केष्टवाल, विनीता भट्ट, सुनीता कोटनाला, पूनम खंतवाल, पूनम थपलियाल, अनीता शर्मा, मंजू जखमोला आदि मौजूद रहे। उधर, शिवपुर में शिक्षक टीएस रावत ने परिवार समेत घर पर ईगास मनाया। इस अवसर पर रचना रावत, ऋषभ रावत, साशा रावत, रवींद्र सिंह, कंचनलता आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, आनंद निकेतन सोसाइटी एवं ग्रामीण विकास विज्ञान समिति ने हल्दूखाता स्थित गोशाला में पर्व मनाया। इस मौके विनीता भट्ट, विमला जोशी, सीमा कुकरेती, विमला देवी, पूजा कुकरेती आदि मौजूद रहे। दुगड्डा, सतपुली, बीरोंखाल आदि क्षेत्रों में भी पर्व धूमधाम से मनाया गया।