फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजीआर परिसर पौड़ी: 850 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

सार

गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच सीधा मुकाबला है। परिसर में करीब 850 छात्र मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए शनिवार को मतदान होगा। पौड़ी परिसर में करीब 850 वोटर छात्रसंघ चुनेंगे। पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनावों के लिए प्रचार-प्रसार की सरगर्मियां रहीं। प्रमुख छात्र संगठन एनएसयूआई और एबीवीपी के प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में प्रचार किया। परिसर में इस बार अध्यक्ष पद एबीवीपी से मोहित चौहान व एनएसयूआई से चिराग गुसाईं के बीच सीधा मुकाबल होगा। जबकि उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के कुलदीप सिंह व एनएसयूआई की मानसी डंगवाल के बीच मुकाबला होगा। सहसचिव पद पर एकमात्र प्रत्याशी दीपांजल टम्टा मैदान में हैं, जबकि सचिव पद पर एनएसयूआई के हर्षवर्धन जैन भी मैदान में हैं। इन पदों पर कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं होने पर इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। यूआर (विश्वविद्यालय प्रतिनिधि) पद के लिए निर्दलीय सोनिया कुमार, एबीवीपी के ईशांत नेगी व एनएसयूआई के अखिल रावत के बीच मुकाबला होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ पीयूष सिन्हा ने बताया कि करीब 850 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया कि मतदान, मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें