कोटद्वार कोतवाली में बनाई गई कम्युनिटी बास्केट के माध्यम से गरीब असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए बीईएल के कर्मचारी आगे आए हैं। बृहस्पतिवार को बीईएल के कर्मचारियों ने पुलिस की कम्युनिटी बास्केट के लिए 20 राशन की किट दी। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और राशन गरीब असहायों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। कोतवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीईएल कोटद्वार में कार्यरत अनिल नवानी, सुधाकर प्रसाद, दिनेश चौहान, सुनीता जुयाल, सुमन जुयाल, बीना रावत, योगेश मिश्रा, डीके गुप्ता, विवेकानंद थपलियाल, शिल्पा सैनी, नीता दुर्गापाल, प्रदीप बडोला और बृजमोहन जोशी ने पुलिस की कम्युनिटी बास्केट में राशन की 20 किट दी है। एक किट में पांच किलो चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले, आलू, सोयाबीन बड़ी आदि है।