फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालुओं के भय से नहीं गए स्कूल

Mon, 24 Oct 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
विज्ञापन
Bear
विज्ञापन
जनपद के पट्टी पूर्वी मनियारस्यूं के पोखरी और असगड़ गांव में भालुओं ने आतंक मचाया हुआ है। ग्रामीण अकेले में गांव के आसपास भी नहीं जा रहे हैं। भालुओं के भय के कारण पोखरी और असगर गांव के प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूलों के छात्र-छात्राएं सोमवार को स्कूल नहीं गए। डीएफओ रमेश चंद्रा से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने उनके कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और भालुओं को पकड़ने की मांग की। 
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन सिंह डांगी ने बताया कि पोखरी और असगड़ गांव में पिछले काफी दिनों से छह भालू घुस आए हैं। भालुओं के भय के मारे लोग अकेले में गांव के आसपास भी नहीं जा रहे हैं। बच्चे भय के मारे सोमवार को स्कूल ही नहीं गए।

पिछले साल एक व्यक्ति को घायल कर दिया था। उन्होंने वन विभाग से भालुओं को पकड़ने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में चंदन सिंह बिष्ट, फतेह सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र रावत व पवन असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें