फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: द्वारीखाल ब्लॉक के ग्वील, बड़ेथ व आसपास के गांवों में भालू का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्वील बड़ेथ में जंगली भालू का आतंक बढ़ गया है। भालू ग्वील, बड़ेथ, बन्नी, सौड़ समेत आसपास के गांवों में अब तक 15 से 20 दुधारु गाय और गोवंश को मार चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से उन्हें जंगली भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
ग्वील गांव निवासी संतोष कुकरेती ने बताया कि जंगली भालू ने उनके गांव में गोशाला का दरवाजा तोड़कर अब तक पशुपालक बिल्ला, उपेंद्र कुकरेती, पुष्कर कुकरेती, पूर्व प्रधान मुरली सिंह की पांच गायों को मार चुका है। बड़ेथ बन्नी और सौड़ गांव में भी भालू ने पशुपालकों की गायों और गोवंश को मार डाला। भालू के आतंक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से जंगली भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, लैंसडौन के रेंजर राकेश शाह ने बताया कि अभी तक केवल ग्वील व बड़ेथ क्षेत्र में ही गायों को मारने की सूचना मिली है। लोगों की ओर से इस संबंध में अफवाह भी उड़ाई जा रही है। उक्त क्षेत्र गढ़वाल वन प्रभाग से सटा हुआ है। दोनों प्रभागों की ओर से लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें