कोटद्वार। कोटद्वार बार एसोसिएशन का एसडीएम की कार्यशैली के विरोध में तहसील में चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को 21वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम के स्थानांतरण की मांग दोहराई।
कोटद्वार बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने एसडीएम के कार्यकाल की सभी पत्रावलियों की जांच कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन करने वालों में अनुज भट्ट, मुकेश थपलियाल, सुनील सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह, जुनैद अहमद, अखिलेश घिल्डियाल, शैलेश ध्यानी, अनूप खंतवाल, अमित सजवाण, जगतराम कोटनाला, दीपेंद्र सिंह रावत शामिल रहे। संवाद