भाजपा सह प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार में स्वागत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज के सोमवार को कोटद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।