फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी 28 को देशव्यापी हड़ताल पर

Wed, 22 Feb 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने केंद्र सरकार पर बैंक कर्मियों की अनदेखी बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक शाखा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी के दौरान बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने ओवर टाइम काम किया था, लेकिन उन्हें अब तक इसका भुगतान नहीं किया गया। सरकार की इस कार्यप्रणाली से बैंक कर्मियों में रोष है। उन्होंने आगामी 28 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।           
विज्ञापन


उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बैंक कर्मचारी और अधिकारी केंद्र सरकार से लंबे समय से अपनी मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, पर सुनवाई नहीं हो रही है।

मुख्य मांगों में सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदीकरण की राशि को पूर्णत: आयकर से मुक्त करने, सभी बैंकों में कामगार अधिकारी और निदेशकों की अविलंब नियुक्ति, बैंक कर्मियों के आगामी वेतन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को शुरू करवाने, पूर्ण सेवानिवृत्त सहित सभी कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना में आरवीआई एवं केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह सुधार किए जाने, बैंकों में पूर्व में जारी पेंशन योजना लागू करने, समस्त संवर्गों में समुचित भर्ती करवाने, खराब ऋणों की वसूली के लिए कठोर एवं कारगर नियम बनाने और बैंक प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग शामिल है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर 28 फरवरी को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। विरोध प्रदर्शन में स्वाति नेगी, राजपाल सिंह नेगी, रमेश नेगी, कुलदीप सिंह, तपस्या जखमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें