फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बलबीर रावत बने प्रदेश कांग्रेस के सचिव, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पौड़ी विधानसभा प्रभारी बलबीर सिंह रावत को प्रदेश कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डाॅ. हरक सिंह रावत और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का आभार व्यक्त किया। मालवीय उद्यान स्थित कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश सचिव बलबीर सिंह रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल रतूड़ी, राजीव जखमोला, रमेश चंद्र खंतवाल, सुदर्शन सिंह, प्रेम सिंह पयाल, शीला भारती, लक्ष्मी चौहान, पार्षद नईम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें