फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: खो-खो में बागेश्वर व हल्द्वानी रहे विजेता

Mon, 08 Jun 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजीआईसी दुगड्डा में चल रही तृतीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

कोटद्वार। स्व. दीपक मोहन बड़ोला मेमोरियल स्मृति संस्था की ओर से आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का रविवार को जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में समापन हो गया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में बालक वर्ग का खिताब बागेश्वर और बालिका वर्ग का हल्द्वानी की टीम ने अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, विशिष्ट अतिथि आशीष नेगी, संदीप जोशी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जीपी जोशी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बागेश्वर ने हल्द्वानी को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया जबकि ऋषिकेश की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में हल्द्वानी ने नालंदा नैनीताल को हराकर खिताब अपने नाम किया। दुगड्डा की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजगौरव नौटियाल ने स्व. दीपक मोहन बड़ोला के खेल और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप बड़ोला ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, खेल अधिकारियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन संजीव कपूर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें